फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अफीम की खेती करने पर केस दर्ज

Sat, 13 Apr 2024 06:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सैंज के शलेश गांव में पुलिस ने बरामद की अफीम की खेती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। जिले में अफीम की खेती करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस को गश्त के दौरान चार अलग-अलग जगहों पर खेतों में अफीम की खेती मिली है। इसमें पुलिस ने 883 अफीम के पौधों को नष्ट किया है।
विज्ञापन

पुलिस की एक टीम ने शलेश के पास दो खेतों में अफीम के 250 पौधे पाए। यह खेत किसका है, अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसी गांव में एक अन्य खेत में अफीम के 150 पौधे मिले। जांच में पता चला कि यह खेत महिला जिंदी देवी का है। इसके अतिरिक्त तीसरे मामले में 300 पौधे पाए गए। इसमें सेस राम निवासी शलेश के खिलाफ केस दर्ज किया। चौथे मामले में 183 पौधे अफीम के नष्ट किए गए। इस मामले में मुरारी के खिलाफ केस दर्ज किया। एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि तीन खेत मालिकों का पता लग गया है। चौथे केस में राजस्व विभाग को साथ लेकर इसकी निशानदेही करवाई जाएगी। कहा कि नशे की खेती और तस्करी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। संवाद
विज्ञापन

...............संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें