फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में 100 लोकल रूटों पर नहीं दौड़ीं बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिले में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद पाबंदियां लगाई गई हैं। इस कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम और निजी बस ऑपरेटरों को सवारियां नहीं मिल रही हैं। फाइव-डे वीक और रविवार के चलते कुल्लू के 100 रूटों पर बसों का संचालन नहीं हुआ।
विज्ञापन

एचआरटीसी और ऑपरेटरों ने दोपहर के अधिकतर रूटों को मर्ज किया। कम सवारियों वाले रूटों पर बसें नहीं भेजी गईं। एचआरटीसी ने दोपहर के 40 तथा निजी बस ऑपरेटरों ने 60 रूट बंद रखे। इस कारण दुर्गम क्षेत्रों की सवारियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। बारिश में ग्रामीणों को कई मील पैदल सफर कर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। बता दें कि सुबह और शाम के रूटों पर फिलहाल पूर्व की भांति ही बसों का संचालन जारी रखा गया। गौरतलब है कि कोरोना के चलते कुल्लू में फाइव डे वीक चल रहा है। इस कारण शनिवार और रविवार के दिन सवारियां नहीं मिल रही हैं। इस वजह से रूट मर्ज किए जा रहे हैं। इससे सवारियों को घंटों बस अड्डा पर बैठकर बसों के चलने का इंतजार करना पड़ रहा है। कुछ सवारियां मजबूरन मीलों पैदल सफर तय कर रही हैं। निगम के अधिकारियों की कहना है कि स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहने से सवारियां कम हो गई हैं। इस कारण निगम को घाटा उठाना पड़ रहा है। निजी बस ऑपरेटर संघ कुल्लू के अध्यक्ष रजत जंबाल ने कहा कि रविवार को सवारियां न मिलने पर 60 लोकल रूटों पर बसें नहीं भेजी गईं। सोमवार को दोबारा सभी रूटों पर बस सेवाएं जारी रहेंगी। उधर, निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि दोपहर के समय चलने वाली बसों को सवारियां न होने पर संचालित नहीं किया जा रहा है। सुबह-शाम के रूटों में कोई फेरबदल फिलहाल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें