फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू से पराशर ऋषि के लिए चलेगी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रायल सफल रहने के बाद दो सितंबर से नियमित मिलेगी सेवा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से पराशर के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए परिवहन निगम औपचारिकता पूरी कर रहा है। 25 अगस्त को बस का पराशर के लिए ट्रायल लिया जो सफल रहा।
अब दो सितंबर से रोजाना मंडी जिले के धार्मिक स्थल पराशर के लिए कुल्लू से बस दौड़ेगी। बस के संचालन से हिमाचल पथ परिवहन निगम की आय में इजाफा होगा। इसके साथ ही कुल्लू से पराशर के लिए लोगों को सीधी बस सेवा मिलेगी। परिवहन निगम की ओर से कुल्लू से पराशर के लिए सीधी बस सेवा आरंभ करने से श्रद्धालुओं को अब टैक्सियों का भारी भरकम किराया भी नहीं देना होगा।
विज्ञापन

कुल्लू से पराशर बस के माध्यम से श्रद्धालु देवता पराशर ऋषि के दर्शन के लिए साढ़े तीन घंटे में मंदिर पहुंच सकेंगे। बस कुल्लू से वाया पनारसा-ज्वालापुर से पराशर पहुंचेंगी। बस के संचालन का फायदा श्रद्धालुओं के साथ ज्वालापुर और इसके साथ लगते गांवों के ग्रामीणों को भी मिलेगा।
विज्ञापन

इस संबंध में परिवहन निगम के उपमंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि कुल्लू से पराशर के लिए दो सितंबर से इलेक्ट्रिक बस का संचालन किया जाएगा। बस कुल्लू से सुबह 09:00 बजे चलेगी और पराशर से दोपहर 03:00 बजे वापस आएगी। समय सारिणी को इस तरह से समायोजित किया गया है कि पराशर जाने वाले यात्री वहां ढाई घंटे घूम भी सकेंगे। बस पराशर दोपहर 12:30 बजे पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें