फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जांस्कर के कर्ग्या में बस दुर्घटनाग्रस्त, 15 कामगार घायल, 4 की हालत गंभीर

Mon, 03 Nov 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लद्दाख के जांस्कर उपमंडल के कर्ग्या में रविवार शाम एक निजी निर्माण कंपनी के कामगारों को ले जा र
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल कामगार कुल्लू अस्पताल रेफर, अन्य का केलांग में चल रहा इलाज
विज्ञापन

शिंकुला टनल के निर्माण कार्य में हैं तैनात, नाइट शिफ्ट के लिए ड्यूटी पर जा रहे थे सभी
लाहौल-स्पीति की उपायुक्त किरण भड़ाना ने भी अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लद्दाख के जांस्कर उपमंडल के कर्ग्या में रविवार देर शाम को एक निजी निर्माण कंपनी के कामगारों को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 15 कामगार घायल हो गए हैं। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सीएमओ केलांग डॉ. रोशन लाल ने बताया कि गंभीर रूप से घायल पांच कामगारों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया है। शेष 10 का इलाज केलांग अस्पताल में चल रहा है। अधिकतर घायल हिमाचल के बताए जा रहे हैं। दो से तीन लोग बिहार से रहने वाले हैं।
विज्ञापन

ये सभी कामगार शिंकुला टनल के निर्माण कार्य में तैनात हैं। रविवार को नाइट शिफ्ट में काम करने के लिए टनल की तरफ जा रहे थे। कर्ग्या के समीप बस की टक्कर एक टैंकर से हो गई। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे जा गिरी। हादसे में कई कामगारों को सिर, पैर और रीढ़ में गंभीर चोटें आई हैं।
कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारी अमित ने बताया कि बस में सवार सभी कर्मचारी निजी कंपनी में कार्यरत हैं। ये शिंकुला टनल परियोजना से जुड़े हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बीआरओ और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया।

हादसे का इलाका लद्दाख के अधिकार क्षेत्र में होने के बावजूद नजदीकी चिकित्सीय सुविधा केलांग में उपलब्ध होने के कारण घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। इनमें से चार की हालत गंभीर है। एक घायल को स्पाइनल इंजरी है। कुछ अन्य को हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं। इधर, उपायुक्त किरण भड़ाना भी अस्पताल पहुंचीं और घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने राहत और उपचार की पूरी व्यवस्था की है। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र घायलों की स्थिति पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन


हादसे में ये हुए हैं घायल
हादसे में घायल गुलाब सिंह, प्रीतम चंद, नेक राज और तिलक राज को इलाज के लिए कुल्लू रेफर किया गया है। नेत्र सिंह, शेर सिंह, प्रेम सिंह, योगेश धामी, नंद लाल, पीयूष, इमरान अहमद, संतोष, ललित और रेवती राम को गंभीर चोटें आई हैं। सभी का उपचार जिला अस्पताल केलांग में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें