फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा के समय उत्कृष्ट कार्य करने पर बीआरओ की सम्मानित

विज्ञापन
केलांग में अध्यापिका छेरिंग डोलमा को सम्मानित करते तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल में हाल ही में आई आपदा के समय उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीआरओ, लाहौल-स्पीति पुलिस, आईटीबीपी, लोनिवि, जल शक्ति, बिजली बोर्ड, अग्निशमन विभाग के कर्मचारी, महिला-युवक मंडलों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीनेशन में जिले को शीर्ष पर लाने के लिए सीएमओ डॉ. मदनलाल बंधु, शिक्षिका छेरिंग डोलमा, अनिता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लोट की छात्रा नैंसी, धनेश्वरी और प्रत्युष को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ.रामलाल मारकंडा ने केलांग में रविवार को आयोजित 75वें जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में उन्हें सम्मानित किया। मंत्री ने समारोह के दौरान ध्वजारोहण किया। साथ ही पुलिस, होमगार्ड, एनएसएस, स्काउट्स एंड गाइड की टुकड़ियों की मार्च पास्ट की सलामी ली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर त्रिलोकनाथ मंदिर की वेबसाइट की लांचिंग की गई। कहा कि राज्य सरकार जनजातीय क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए बजट का नौ फीसदी हिस्सा हर साल खर्च कर रही है। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जनजातीय इलाकों में सेवाएं देने वाले कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए जनजातीय और शीतकालीन भत्ता बढ़ाया है। चालू वित्त साल के लिए जनजातीय उपयोजना के तहत लाहौल स्पीति के लिए 136 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। इस दौरान पूर्व विधायक ठाकुर रघुुवीर सिंह, उपायुक्त नीरज कुमार, एसपी मानव वर्मा, टीएसी सदस्य पुष्पा देवी, नवांग उपासक, बीडीसी अध्यक्ष सुमिता देवी, एसडीएम प्रिया नागटा, सहायक आयुक्त रोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें