फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: घर का ताला तोड़ 80 हजार नकद, सोने के गहने उड़ाए

Sun, 05 Oct 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊझी घाटी के शिरढ़ में हुई चोरी की घटना, पुलिस में दी मामले की शिकायत
विज्ञापन

लोगों में दहशत का माहौल, जिले में एक सप्ताह के भीतर हुई चोरी की तीसरी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ऊझी घाटी के तहत शिरढ़ में एक घर में लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। शातिरों ने 80,000 रुपये की नकदी और सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया है।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामला दर्ज छानबीन में जुट गई है। चोरी की घटना को अंजाम देने वालों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
पुलिस को दिए शिकायत पत्र में मान चंद निवासी शिरढ़, जिला कुल्लू ने कहा कि वह पत्नी के साथ 3 अक्तूबर को अपने बड़े भाई के घर गए थे। उन्होंने घर में ताला लगाने के बाद चाबी बरामद में लगे बिस्तर के नीचे रख दी थी। दोपहर करीब एक बजे वे दोनों वापस आए तो देखा कि घर की दूसरी मंजिल में अलमारी का ताला टूटा हुआ था। सारा सामान बिखरा पड़ा था। लॉॅकर से 80,000 रुपये नकद, सोने का मंगलसूत्र, दो अंगूठियां और दो कंगन गायब थे। उन्होंने बताया कि चोरी हुए सामान की कीमत लाखों में है। चोरी की घटना के बाद पुलिस को शिकायत दी गई है। घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि एक सप्ताह में जिले में चोरी की यह तीसरी घटना है। इसी सप्ताह बदाह में एक स्कूटी और मनाली में होटल की छत पर लगे टावर से दो चिप चोरी हुई थीं। उधर, एएसपी संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी को भी खंगाल रही है। इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें