फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की समस्याओं पर संघर्ष तेज करेगी भाजपा : श्रीकांत

विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश प्रभारी एवं विधायक श्रीकांत शर्मा ने कुल्लू में स्वा
विज्ञापन
कुल्लू। कांग्रेस सरकार की विफलताओं और अधूरी चुनावी गारंटियों को लेकर भाजपा मंडल एवं जिला स्तर पर प्रदर्शन करेगी। बूथ सशक्तीकरण अभियान 20 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह बात भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं विधायक श्रीकांत शर्मा ने कुल्लू में जिला संगठन की बैठक में कही। उन्होंने पदाधिकारियाें और कार्यकर्ताओं से जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में 575 बूथ और 165 ग्राम केंद्र हैं। जिले के 12 मंडलों में विस्तारक पहुंच चुके हैं। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर एक दिन बिताकर घर-घर संपर्क करने तथा बूथ समितियों और मोर्चों के सदस्यों का सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं और बेरोजगारी से जनता परेशान है। उन्होंने महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी, बंद योजनाओं, पंचायतों के विकास कार्यों और चिट्टे के बढ़ते धंधे को लेकर जनजागरण अभियान चलाने की बात कही। जिलाध्यक्ष अमित सूद, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, विधायक लोपेंद्र, अजय राणा सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें