फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भाजपा ने संगठन को मजबूत बनाने पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। भाजपा मंडल उदयपुर की ओर से रविवार को सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने भी कार्यशाला में भाग लिया। कार्यशाला में जिला लाहौल-स्पीति के पदाधिकारियों, उदयपुर मंडल के पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सेवा और राष्ट्रहित के संकल्प को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर भी चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से सेवा और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का आग्रह किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें