कुल्लू। भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने जिले के सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों के पालकों की नियुक्ति की है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव शर्मा को जिला युवा मोर्चा के पालक का दायित्व सौंपा है।
उन्होंने जिला उपाध्यक्ष नारा ठाकुर को जिला महिला मोर्चा का पालक, सुनील कारवा को जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा का पालक, डाबे राम को जिला अनुसूचित जाति मोर्चा का पालक, मुंशी मल्होत्रा को जिला किसान मोर्चा का पालक बनाया गया है।
कृष्ण ठाकुर को ओबीसी मोर्चा का पालक, अशोक ठाकुर को जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के पालक की जिम्मेदारी दी गई। चंदेल ने तरुण विमल को सभी प्रकोष्ठों का पालक नियुक्त किया है। अरविंद चंदेल ने सभी पदाधिकारियों से आशा जताई है कि संगठन की मजबूती के लिए सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे। संवाद