फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देवी-देवताओं के आगमन से आज शुरू होगा भुंतर मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिवसीय मेले में सांस्कृतिक संध्याओं में धूम मचाएंगे कलाकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। जिले के प्रवेशद्वार भुंतर में 14 जून को देवी-देवताओं के आगमन से मेला शुरू होगा। शुक्रवार को शुरू होने वाले चार दिवसीय मेले (14-17 जून) की नगर पंचायत भुंतर ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
भुंतर मेले में इस बार बजौरा के देवता बालक महेश्वर, बड़ा भूईन के देवता सूरजपाल, शमशी की अधिष्ठात्री माता ज्वाला, देवता पांचवीर, माता कोयला, देवता कैलावीर भी शामिल हो रहे हैं। देवताओं का भव्य देव मिलन भी श्रद्धालुओं को देखने को मिलेगा। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुंतर मेले की चार सांस्कृतिक संध्याओं में लोकगायक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। अन्य कलाकारों को भी अपनी प्रस्तुतियां देने का मौका मिलेगा। मेले में कुश्ती प्रतियोगिता भी होगी। इसमें प्रदेश सहित अन्य राज्यों के पहलवान दमखम दिखाएंगे। मेले में प्लॉट आवंटन के बाद व्यापारियों ने अपनी दुकानें सजा ली हैं। इस संबंध में नगर पंचायत भुंतर के उपप्रधान अजय किशोर ने कहा कि मेले की तैयारियां नगर पंचायत की ओर से पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को भुंतर मेले का विधिवत शुभारंभ होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें