ग्राम पंचायत मूलिंग में मूलिंग पुल से ठग शिपटिंग संपर्क मार्ग के भूमि पूजन के दौरान विधायक अनुर
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने रविवार को ग्राम पंचायत मूलिंग में मूलिंग पुल से ठग शिपटिंग संपर्क मार्ग का विधिवत रूप से भूमि पूजन किया। लगभग डेढ़ किलोमीटर संपर्क मार्ग पर एक करोड़ 66 लाख की अनुमानित धनराशि खर्च होगी। संपर्क मार्ग से लोगों को कृषि और बागवानी उत्पाद मंडियों तक पहुंचाने में आसानी रहेगी।
विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि लोगों को सड़क, शिक्षा, बिजली, पानी और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रदान करवाना प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। शेष समस्याओं के निपटान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशानिर्देश भी दिए। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष बीना देवी आदि मौजूद रहे। संवाद