फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पलचान में बाढ़, पांच मकान करवाएं खाली, सुरक्षित जगह भेजे 63 लोग

विज्ञापन
मनाली में भारी बारिश के चलते के पलचान में आई बाढ़।-सवाद
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। सोलंग घाटी का पलचान गांव खतरे की जद में आ गया है। 25 जुलाई को बादल फटने की घटना के बाद शनिवार को बारिश होने से सरेही नाला उफान पर है। इससे ब्यास का भी जलस्तर बढ़ गया है। पानी का रुख गांव की ओर मुड़ने से खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन ने पांच मकानों में रह रहे लगभग 63 लोग सुरक्षित जगह शिफ्ट कर दिए है। मकानों को खाली करवा दिया गया है। पांच मकानों के अलावा एक निर्माणाधीन मकान और एक दुकान भी खतरे की जद में आ गई है। प्रशासन ने ब्यास का रुख मोड़ने के लिए बिजली परियोजना की मशीनरी लगाई है।
विज्ञापन


सरेही नाला में बादल फटने से पलचान में भारी नुकसान हुआ है। दो दिन पानी घटने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी। शनिवार शाम बारिश के बाद फिर नाला उफान पर है। नाले का पानी ब्यास में मिलने से ब्यास का जल स्तर बढ़ गया है। इससे बिजली परियोजना के समीप बने पांच मकानों को खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन ने मकानों में रह रहे लगभग 63 लोग दूसरी जगह शिफ्ट किए हैं। मकानों में रखा सामान भी दूसरी जगह पहुंचाया है। एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा खुद टीम सहित मौके पर डटे हुए हैं। गांव की तरफ हुए नदी के बहाव को मोड़ने के लिए परियोजना की मशीनरी लगाई गई है। एसडीएम रमन कुमार शर्मा ने कहा कि सभी लोग दूसरे घरों में शिफ्ट हो गए हैं। पांच मकान, एक निर्माणाधीन मकान और एक दुकान को खतरा बढ़ गया है। प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।



...

विधायक भी रहे मौके पर मौजूद

पलचान में बाढ़ की स्थिति बनने के बाद विधायक भुवनेश्वर गौड़ भी रविवार सुबह ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन को जरूरी दिशा-निर्देश दिए और बारिश में भूमि कटाव को रोकने के लिए तिरपाल भी दिए। उन्होंने बचाव एवं राहत कार्यों की खुद निगरानी की।
विज्ञापन




चार घंटे बंद रहेगा मनाली-लेह मार्ग
पलचान पुल के समीप बाढ़ से मनाली-लेह हाईवे भी बंद हो गया है। रविवार को लगभग सात घंटे हाईवे बंद रहा। सीमा सड़क संगठन ने मार्ग बहाल कर दिया है लेकिन, सड़क को डबललेन करने के कार्य के चलते 31 जुलाई तक यह मार्ग सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक बंद रहेगा। प्रशासन ने इसकी अधिसूचना जारी की है। इस अवधि में लोग रोहतांग दर्रा जाने वाली सड़क से सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें