bharat vikas parisad will help 75 needy person for education
कुल्लू। भारत विकास परिषद की कुल्लू शाखा की बैठक रविवार को कुल्लू में हुई। इसमें परिषद के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुशील शर्मा ने शाखा के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ शाखा की गतिविधियों के बारे में बातचीत की। बैठक की अध्यक्षता युवराज बौद्ध ने की। बताया कि प्रांतीय कोषाध्यक्ष आदित्य करीर ने नए सदस्यों को भारत विकास परिषद की सदस्यता शपथ दिलाई।
राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री ने बताया कि प्रांत की 75 जरूरतमंद कन्याओं को उनकी शिक्षा ग्रहण करने के लिए सहायता राशि दी जा रही है। इसके अतिरिक्त कोरोना संकट या किसी अन्य वजह से अनाथ हुए बच्चों की शिक्षा के लिए अथवा जरूरतमंद परिवारों को भी परिषद आर्थिक सहयोग दे रही है। क्षेत्रीय मंत्री संपर्क मनोज रत्न ने कुल्लू शाखा में जुड़े सात नए सदस्यों का अभिनंदन किया।
हिमाचल पश्चिम प्रांत अध्यक्ष कमल सूद ने सभी शाखाओं से आग्रह किया कि वे शाखा स्तर पर सेवा के माध्यम से संस्कार के कार्यक्रमों ‘भारत को जानो’, ‘गुरुवंदन छात्र अभिनंदन’, तथा समूहगान प्रतियोगिता अवश्य करवाएं।
बैठक में हिमाचल पश्चिम प्रांत के प्रांत के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विमल, विनोद करीर, कुल्लू शाखा के सचिव दीपक चौहान, शाखा कोषाध्यक्ष रजनीश कौशल, महिला एवं बाल विकास प्रमुख शबीना पोतदार और नए जुड़े सदस्य तरुण विमल, पुष्पेंद्र ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।
--