फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजार मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में भारद्वाज और चिंता ठाकुर ने समां बांधा

विज्ञापन
बंजार मेलें के दौरान नाटी प्रस्तुत करतह महिला मंडल की सदस्य।-संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
बंजार/जिभी (कुल्लू)। जिला स्तरीय बंजार मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी और फिल्मी गानों पर दर्शक खूब थिरके। पहाड़ी गायक डीएस भारद्वाज, दीवान भारद्वाज व चिंता ठाकुर ने समा बांधा।
विज्ञापन

बंजार मेले की दो सांस्कृतिक संध्या पर बारिश में खूब खलल डाला। तीसरी सांस्कृतिक संध्या में बारिश न होने से दर्शकों ने खूब मस्ती की। कार्यक्रम का आगाज दिले राम और कार्तिक ने फिल्मी गीत से किया। इसके बाद शिल्पा वर्मा ने फिल्मी गीत पेश किया, प्रेम प्रवाना ने ...रातों को उठ-उठ कर गाने से खूब तालियां बटोरीं। जॉनी और सुनील चौहान ने ...मेरे रश्के कमर, ...तेरा मेरा प्यार, चिंता ठाकुर ने ...मेरी प्यारी नीलमा से समा बांधा। उर्वशी ने पहाड़ी और फिल्मी गीत से दर्शकों को झूमने पर विवश किया।
करतार कौशल ने पहाड़ी गीत पिपली खाई लागी शी-शी पेेश किया। सोहन सागर ने ...मेरे सपनों की रानी कब आएगी, दीवान भारद्वाज ने भी पहाड़ी और फिल्मी गानों से वाहवाही लूटी। स्टार गायक डीएस भारद्वाज ने ...आज तेरे पाहणे,....प्यारा लगदा झुरिए ...बोतला फुटी हाय रे नातिया से दर्शकों को भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मेला कमेटी अध्यक्ष लीला देवी, पंचायत समिति अध्यक्ष लता देवी, डूर सिंह, भगवान सिंह, कांता राणा और थाना प्रभारी बंजार रामलाल ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें