पतलीकूहल (कुल्लू)। राष्ट्रीय पोषण अभियान में सोमवार को पतलीकूहल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जागरूकता रैली निकाल लोगों को आहार में सही पोषण के फायदे बताए। रैली को बाल विकास परियोजना अधिकारी धनीराम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली फिश फार्म से लेकर पतलीकूहल चौक होते हुए नग्गर पुल तक निकाली गई, जिसमें सही पोषण करेगा देश रोशन आदि थीम से लोगों को पोषण के प्रति जागरूक किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी धनीराम ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से इस वर्ष का विषय पोषण बढ़ाकर खून की कमी दूर करने तथा दूसरे विभागों के साथ मिलकर पोषण संबंधी जानकारी हर क्षेत्र में उपलब्ध करवाना लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान निर्मला नीरू, संगीता, मीना, रक्षा, पुष्पलता, सुमित्रा, अंजना, पूजा, मंजू, गीता, शांता, निशा आदि उपस्थित रही। संवाद