फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ब्यास का जलस्तर बना चिंता का कारण, विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने लिया जायजा

विज्ञापन
ब्यास नदी जलस्तर बढ़ने पर  ब्यास नदी किनारे माहिली गांव का दौरा करते मनाली के विधायक भुवनेश्वर
विज्ञापन
पतलीकूहल/नग्गर (कुल्लू)। शनिवार रात ब्यास नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से माहिली गांव और आसपास के क्षेत्रों में खतरे की स्थिति बन गई। नदी के तेज बहाव और बदलते रुख से स्थानीय लोगों में घरों, कृषि भूमि और अन्य संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मांग पर सोमवार को मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने ब्यास नदी के कटाव प्रभावित हिस्सों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को नदी की ड्रेजिंग कर उसका बहाव बीच धारा में लाने के निर्देश दिए।
विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि ब्यास नदी के दोनों किनारों पर बसे लोगों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को नदी के बदलते स्वरूप और संभावित खतरे को देखते हुए आवश्यक तकनीकी उपाय प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में कटाव और बाढ़ जैसी स्थिति से लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें