नउआर ज्याच मेले की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।-संवाद
कुल्लू। शिरढ़ में जेएमके युवा मंडल शिरढ़ ने नशे के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वॉलीबाल प्रतियाेगिता का आयोजन किया। इसमें रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। फाइनल मुकाबला केआईसी कुल्लू और हल्लान-1 के बीच खेला गया। बेहद रोमांचक मुकाबले के बीच केआईसी कुल्लू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का खिताब हासिल किया, जबकि हल्लान-1 उपविजेता रही।
समापन अवसर पर जेएमके युवा मंडल के प्रधान गणेश ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के बीच बढ़ रहा चिट्टा जैसे घातक नशे का प्रचलन समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य कारगिल के वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ युवाओं में राष्ट्रभक्ति, खेल भावना और नशामुक्त समाज का संदेश पहुंचाना है।
इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा मनाली मंडल के अध्यक्ष अमित सेन, हिम आंचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन मनाली की शाखा रायसन के प्रभारी अनूप राम, राष्ट्रीय पर्यटन परिषद के बोर्ड सदस्य विश्वास मखीजा मौजूद रहे। संवाद