फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरूट में चार कमरों का ढाई मंजिला मकान राख

Wed, 04 Jan 2017 10:23 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
fire shimla - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला कुल्लू में नए साल में भी आगजनी की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। तीर्थन घाटी की ग्राम पंचायत मशियार के गांव सरूट में मंगलवार रात को चार कमरों का ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। आग से 11 लाख का नुकसान हुआ है। सड़क का अभाव होने के चलते अग्निशमन वाहन भी मौके पर नहीं पहुंच सके। जिससे पूरा मकान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। रात के समय जयपाल, गंगा राम पुत्र बुद्धि सिंह, प्रताप सिंह पुत्र गुलाब सिंह के मकान में जैसे ही आग लगी। पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग आग बुझाने के लिए मदद के लिए दौड़े, लेकिन पानी के अभाव में कोई भी परिवार की मदद नहीं कर पाया।
विज्ञापन


देखते ही आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। महज कुछ घंटों में पूरा मकान जलकर राख हो गया। आगजनी की घटना के बाद तीन परिवार खुले आसमां के नीचे आ गए हैं। परिवार को लोग घटना के बाद सदमे में है। मशिहार पंचायत प्रधान शिव चंद का कहना है कि अगर गांव में पानी की व्यवस्था होती तो काफी हद तक मकान को बचाया जा सकता था। लेकिन गांव में पानी उपलब्ध नहीं है। पेयजल के लिए लोगों को काफी दूर से पानी लाना पड़ता है। बुधवार को बंजार थाना प्रभारी अनिल कुमार और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज ने बताया प्रभावित परिवार को फौरी राहत के तौर पर सात सात हजार दिए गए हैं। हल्का पटवारी को जल्द रिपोर्ट व राहत प्रकरण तैयार करने के आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें