फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनु रंगशाला में पारंपरिक नृत्य से दिखाई लोक संस्कृति

Wed, 04 Jan 2017 10:23 PM IST
कुल्लू/ मनाली
विज्ञापन
winter carniwal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मनाली में चल रहे राष्ट्रीय शरदोत्सव के तीसरे दिन मनु रंगशाला में बॉलीवुड पार्श्व गायक अनुज शर्मा ने सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड, पहाड़ी और पंजाबी गानों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वहीं फोक डांस, क्लासिकल डांस, फिल्मी डांस ओल्ड एंड न्यू ने भी समां बांधा। लोक दलों से पर्यटकों को लोक संस्कृति से अवगत करवाया। पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों ने जमकर डांस किया। मंडी के लोक नृत्य लुड्डी ने भी दर्शकों की वाहवाही लूटी। बॉलीवुड पार्श्व गायक अनुज शर्मा ने दर्शकों को खूब नचाया। वहीं, इससे पहले सुबह दिलीप म्यूजिकल ग्रुप, बीएमएस कर्नाटका, भवानी कर्नाटका के कलाकारों ने क्लासिकल डांस पेश कर दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन


रूद्रा द अल्टीमेट कुल्लू, स्टार डांस एकेडमी बिलासपुर, अलाइंस डांस इंस्ट्ीच्यूट कुल्लू, सरहदें पंजाब, कीर्ति कला मंच नासिक, साहित्य कला संस्कृति नग्गर के कलाकारों ने लोक नृत्य पेश कर संस्कृति से रूबरू करवाया। थ्री सुंदरनगर के कलाकारों ने मनमोहक लुड्डी नृत्य पेश किया। जागृति कला मंच मनाली, आकाश कला संगम भुंतर, सत्यम शिवम सुंदरम कुल्लू, वीआई डांस एकेडमी सुंदरनगर, फ्यूजन डांस एकेडमी सुंदरनगर के कलाकारेां ने पुरानी फिल्मों गानों में बेहतरीन डांसकर दर्शकों का मनोरंजन किया। क्रिश्चियन नर्सिंग इंस्टीच्यूट कुल्लू, मास्टर ऑफ मास्टर सुंदरनगर, फैशन डांस एकेडमी नेरचौक, शंगल म्यूजिकल ग्रुप मंडी, एमथ्री मनाली के कलाकारों ने नए फिल्मी गीतों पर धमाल मचाया। संरक्षक बिलासपुर, शंगल म्यूजिकल ग्रुप मंडी, खालसा कॉलेज पंजाब, सागर एकेडमी कुल्लू, सरस्वती कला मंच मनाली, एमडीआर मनाली के कलाकारों ने फैशन शो के तहत हुस्न के जलवे बिखेरे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें