कुल्लू में जिला स्तरीय वास्केटवॉल में विजेता रहे रायसन स्कूल पहुंचने पर छात्रों को स्वागत करते
रायसन स्कूल ने पहली बार मेजर गेम्स में जीती बास्केटबाल की ट्रॉफी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायसन के खिलाड़ियों ने अंडर-18 मेजर गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों ने ढालपुर खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय मेजर गेम्स में स्कूल के नाम बास्केटबाल की विजेता ट्रॉफी हासिल की है। सोमवार को विद्यालय परिसर में खिलाड़ियों और डीपीई के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल प्रबंधन ने विजेता टीम के सदस्यों और डीपीई का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
प्रधानाचार्य हंसराज आचार्य ने कहा कि पहली बार विद्यालय ने जिलास्तर पर बास्केटबाल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत से स्कूल का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने कहा कि डीपीई चुन्नीलाल के नेतृत्व में खिलाड़ी रोहित, विनीत, विशाल, अभिषेक तथा नितेश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इन पांचों खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ है। संवाद