फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजार में 29.36 करोड़ से बनेंगी सड़कें

Wed, 23 Nov 2016 10:00 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
पैदल सफर से मिलेगी ‌निजात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला कुल्लू के बंजार विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों के निर्माण के लिए 29 करोड़ 36 लाख व्यय किए जा रहे हैं। जिनमें प्रमुख रूप से ग्लवाहधार से रंबी सड़क के लिए चार करोड़ सात लाख रूपये, देवरी-श्रीकोट सड़क के लिए 7.85 लाख, गुशैणी से पेखड़ी सड़क के लिए 6.47 लाख, बाहू से बछूट के लिए 2.3 करोड़, टीपूधार-चनौन सड़क पर 2.55 करोड़, थाटीबीड़ सड़क के लिए 6.39 करोड़ व्यय किए जा रहे हैं। यह बात आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह न बुधवार को जीभी-सेरी सड़क का उद्घाटन करते हुए सेरी गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि जीभी-सेरी सड़क के लिए 2 करोड़ 54 लाख का प्रावधान किया गया है तथा सड़क निर्माण हो जाने से तांदी पंचायत के लगभग 25 सौ लोग सड़क सुविधा से जुड़ेंगे।
विज्ञापन


सेरी में शीघ्र ही आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी खोली जाएगी जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। बंजार विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों को सड़क से जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग के माध्यम से विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। क्षेत्र में कम वोल्टेज की समस्या से निपटने के लिए शीघ्र ही सेरी में ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर रंबी में सामुदायिक भवन के लिए 1.50 लाख रुपये, माता मंदिर के लिए एक लाख, पलाहच में ईश्वर महादेव मंदिर के लिए 1.75 लाख रुपये तथा रास्ते को पक्का करने के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त डुखण में लखदाता मंदिर के लिए पक्का रास्ता बनाने के लिए एक लाख रुपये देने की भी घोषणा की गई। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी बंजार एमआर भारद्वाज, अधीक्षण अभियंता लोनिवि ललित भूषण, अधिशाषी अभियंता केके शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, भोपाल ठाकुर और दलीप विष्ट आदि सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें