फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन धड़ों में बंटी बंजार भाजपा से पसोपेश में कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। बंजार भाजपा में गुटबंदी चरम पर पहुंच गई है। यहां पार्टी तीन धड़ों में बंट गई है। इस कारण कार्यकर्ता पसोपेश की स्थिति में हैं कि युवा जोश के साथ चलें या तजुर्बेकार का समर्थन करें। भाजपा का एक धड़ा वर्तमान विधायक सुरेंद्र शौरी, जबकि दो गुट पूर्व मंत्री खीमी राम और पूर्व जिप सदस्य हितेश्वर सिंह के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन

एक सितंबर को पूर्व मंत्री खीमीराम शर्मा ने भुंतर में सैकड़ों समर्थकों के साथ 2022 का चुनाव लड़ने का एलान कर बंजार में राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है। खीमी राम शर्मा चार वर्षों से भाजपा में हाशिए पर चल रहे हैं, जबकि वर्तमान विधायक सुरेंद्र शौरी के साथ भाजपा की युवा टीम काम कर रही है। इस टीम में अधिकतर पुराने कार्यकर्ताओं को बाहर रखा गया है। कुल्लू के राजघराने के कई वफादार हितेश्वर सिंह को बंजार से टिकट देने की पैरवी कर रहे हैं।
तीनों गुट 2022 के विस चुनाव को लेकर सियासी खाका तैयार कर रहे हैं। लंबे समय से खामोश चल रहे खीमीराम ने अपने पुराने सिपसालारों से एक सितंबर को भुंतर स्थित अपने आवास में मंत्रणा की है। पार्टी के कार्यकर्ता हितेश्वर सिंह और खीमीराम शर्मा की बैठकों में पहुंचकर अपने इरादे जाहिर कर रहे हैं। फिलहाल तीनों गुटों में एकमत बनाने में पार्टी नेतृत्व की ओर से कोई कोशिश नहीं हो रही है। ऐसी स्थिति में कार्यकर्ता पसोपेश में हैं कि किसका समर्थन करें। हालांकि पिछले माह भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन खीमी राम शर्मा से मिलने उनके घर पहुंचे थे।
विज्ञापन

पूर्व सरकार में वन मंत्री रहे खीमीराम शर्मा का लंबा राजनीतिक अनुभव है। हितेश्वर सिंह भी राजनीति में अपनी परिपक्वता साबित कर चुके हैं। बीते पंचायतीराज चुनाव में उनकी पत्नी विभा सिंह जिला परिषद का चुनाव जीत चुकी हैं। विभा की जीत के बाद हितेश्वर सिंह को बंजार भाजपा में टिकट का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। तीन धडों में बंटी बंजार भाजपा में खीमीराम और हितेश्वर सिंह की बढ़ती सक्रियता से घामासान होने के आसार हैं। बंजार भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष चुनीलाल ठाकुर ने कहा कि बंजार में तजुर्बेकार नेता की आवश्यकता है। विकास के लिए खीमीराम के अनुभव की दरकार है। उधर, भाजपा के पूर्व संयोजक ज्ञान चौहान ने कहा कि हितेश्वर सिंह के साथ युवा और बुजुर्ग कार्यकर्ता हैं। उनमें सबको साथ चलाने की क्षमता है। जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने कहा कि भाजपा का बड़ा परिवार है। कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन सभी में समन्वय बिठाने के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें