फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धारित किराया ही लें ऑटो चालक : प्रेमवर्धन

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर में हिल ऑटो रिक्शा यूनियन के जनरल हाउस में अध्यक्ष ने दिए निर्देश
विज्ञापन


सवारियों से भी किया आग्रह, चालकों से पहले किराया कर लें तय
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। हिल ऑटो रिक्शा यूनियन भुंतर का जनरल हाउस सोमवार को हुआ। इसकी अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष प्रेमवर्धन ने की। इस दौरान ऑटो चालकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न निर्णय भी लिए गए। सभी ऑटो चालकों को निर्देश दिए कि भुंतर में सवारियों से निर्धारित किराया ही वसूल करें।
सवारियों से भी आग्रह किया कि ऑटो में बैठने से पहले चालक के साथ किराया निर्धारित कर लें, इससे किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। यह भी निर्णय लिया कि अगर कोई ऑटो मालिक ऑटो को भुंतर में अनुमति लेकर खरीद कर लाता है तो वह खुद ही ऑटो को चलाएगा और ऑटो को ड्राइवर नहीं चलाएगा। ऐसा करने वाले ऑटो का ही भुंतर यूनियन में पंजीकरण होगा।
विज्ञापन

भुंतर में चल रहे ऑटो चालकों को वर्दी पहनना अनिवार्य है। ऑटो चालक शहर में ऑटो चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करेंगे, अगर कोई ऑटो चालक ऑटो चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर ऑटो चालक नशा कर ऑटो चलाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। भुंतर में पार्किंग की समस्या से वाहन चालक जूझ रहे हैं। ऑटो चालकों को अपने ऑटो खड़ा करने के लिए कहीं पर जगह नहीं है, इसलिए नगर पंचायत भुंतर पार्किंग के लिए जगह प्रदान करे। जनरल हाउस के दौरान शहर में ऑटो की सेवाएं बाधित रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें