फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशू गोयल के संगठन को मिली मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ को मान्यता मिल गई। है। प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी ठाकुर ने सोमवार को इस बारे में आशू गोयल के नेतृत्व वाले संगठन को मान्यता प्रदान की है। इससे कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

13 अगस्त को कुल्लू जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने एक सम्मेलन का भी आयोजन किया था। प्रदेश सरकार ने कुछ दिन पूर्व ही अश्विनी ठाकुर को प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की कमान सौंपी है। ऐसे में अब न केवल जिला कुल्लू में बल्कि, पूरे प्रदेश में कर्मचारी संगठनों के राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से कर्मचारियों और पेंशनरों को छह प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने पर खुशी जताई है। आशू गोयल ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षों से कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की तीन किस्तें देय हैं, जिसकी बहाली के लिए महासंघ प्रयासरत है। गोयल ने कहा कि कर्मचारियों की हर मांग को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। जिला कुल्लू के अध्यक्ष आशू गोयल ने सभी कर्मचारियों और कर्मचारी नेताओं को महासंघ के बैनर तले एकजुट होने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें