फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द मौसम में कलाकारों ने मनु रंगाशाला में मचाया धमाल

विज्ञापन
मनाली में चल रहे विंटर कार्निवाल के दौरान कुल्लवी परिधानों का फैशन शो में प्रदर्शन करतीं महिला म? - फोटो : Kullu
विज्ञापन
मनाली। कड़ाके की ठंड मनाली के मनु रंगशाला में दिनभर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। मंगलवार को माल रोड में कार्यक्रम नहीं हो सके तो दर्शकों ने मनु रंगशाला में खूब लुत्फ उठाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ फैशन शो, टैलेंट शो, क्लासिक डांस, फिल्मी डांस में कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या में किशन वर्मा ने पहाड़ी तरानों में दर्शकों को नचाया तो चिंता ठाकुर ने भी अपनी सुरीली आवाज से खूब वाहवाही लूटी। इसके अलावा कुमार साहिल, विकास, इंद्रजीत, मनीषा, पवन, कुलभूषण, विजय ठाकुर तथा भुवनेश्वरी सांस्कृतिक दल बाशिंग ने खूब धमाल मचाया। इसे पहले दिन के कार्यक्रम दोपहर 12 बजे तक चले जबकि लोक नृत्य में फीट ऑफ फायर, खालसा कॉलेज अमृतसर, वीर सांस्कृतिक दल भुंतर, भवानी ग्रुप कर्नाटका, क्लासिक डांस, सूर्या सांस्कृतिक दल बनोगी, फीट ऑफ फायर, वीर ब्रह्मा युवक मंडल पीज, रूद्रा द अल्टीमेट के कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं।
फैशन शो में डी वॉरियर कुल्लू, नृत्यांगना नग्गर, फ्लाइंग सटेपस जम्मू, फिल्मी डांस में सूर्या सांस्कृतिक दल बनोगी, आकाश कला संगम भुंतर, शंगल म्यूजिक ग्रुप गोहर, पूराने फिल्मी गाने पर परफेक्ट डांस जम्मू, रूद्रा द अल्टीमेट,भवानी ग्रुप कर्नाटका, ड्रीम ऑफ फ्लाई तथा टेलेंट शो में डी वॉरियर कुल्लू, रूद्रा दअल्टीमेट तथा फ्लाइंग स्टेपस जम्मू के कलाकारों ने मनाली में बर्फ के फाहों व बारिश के बीच दर्शकों को मनु रंगशाला में बांधे रखा। इस दौरान दर्शकों ने कलाकारों के डांस, पहाड़ी, पंजाबी व फिल्मी गानों को भी खूब पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें