फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बर्फबारी भी नहीं बनी बाधा, वैक्सीन लगाने पहुंचे किशोर

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय कुल्लू में वैक्सीन लगवाती छात्रा..संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। भारी बर्फबारी भी स्कूली बच्चों के वैक्सीनेशन अभियान में बाधा नहीं बन पाई है। बर्फबारी और ठंडक के बीच किशोरों ने गजब का हौसला दिखाया है। वैक्सीन लगवाने के लिए किशोर सुबह ही विभिन्न स्कूलों में स्थापित वैक्सीनेशन केंद्रों में पहुंचे। इसकी तारीफ अध्यापक वर्ग व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी कर रहे हैं। बर्फबारी और बारिश के बीच जिला कुल्लू में मंगलवार को 4606 और जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में 107 किशोरों को वैक्सीन लगाई गई है। बता दें कि अधिकतर वैक्सीनेशन केंद्रों में सुबह से ही किशोरों की कतारें लगी रहीं। जबकि बर्फबारी और बारिश में स्वास्थ्य विभाग की वैक्सीनेशन टीमों की दिक्कतें भी कम नहीं थी, स्वास्थ्य कर्मियों को भी दुर्गम क्षेत्रों स्थापित केंद्रों तक पहुंचने में मशक्कत करनी पड़ी है। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने कुल्लू में 23500 तथा लाहौल में 1385 किशोरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

जिला कुल्लू में मंगलवार को 59 तथा लाहौल में दो वैक्सीनेशन केंद्र स्थापित किए गए थे। इनमें किशोरों को वैक्सीन लगाने के लिए बुलाया गया था। सुबह से तेज बारिश और बर्फबारी होने के कारण वैक्सीनेशन अभियान में कुछ हद तक बाधा आई है। लेकिन किशोरों ने वैक्सीन लगवाने को लेकर हौसला दिखाया है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने बर्फबारी के कारण भी तय लक्ष्य से अधिक किशोरों को वैक्सीन लगाई है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी कुल्लू डॉ. अतुल गुप्ता ने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों मेें स्थापित वैक्सीनेशन केंद्रों में बर्फबारी होने के बावजूद किशोरों को वैक्सीन लगाई गई है। किशोरों ने भी वैक्सीन लगाने में दिलचस्पी दिखाई है। इससे जिला में 4606 किशोरों को वैक्सीन लग पाई है। वहीं, मुख्य चिकित्स अधिकारी लाहौल-स्पीति एमएल बंधु ने कहा कि जिला में मंगलवार को 107 किशोरों को टीका लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें