फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में अर्पिता व शिल्पा रहीं प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने साझा किए पर्यटन में तकनीकी बदलाव
विज्ञापन

महाविद्यालय हरिपुर में विश्व पर्यटन दिवस मनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुर (कुल्लू)। जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) में शनिवार को पर्यटन विभाग ने विश्व पर्यटन दिवस मनाया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम डिजिटल एजेंडा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से पर्यटन का पुनर्गठन रही। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यटन क्षेत्र में हो रहे डिजिटल एवं तकनीकी बदलावों से अवगत करवाना रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नाटी, समूह नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। इसके अलावा मॉडल मेकिंग, पर्यटन प्रश्नोत्तरी तथा बेस्ट वॉयस-ओवर वीडियो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने पर्यटन, संस्कृति, विरासत और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़े आकर्षक मॉडल और वीडियो प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता में लक्षक ने प्रथम तथा कुलदीप की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अर्पिता व शिल्पा प्रथम और पलक व शिवानी द्वितीय रहीं। बेस्ट वॉयस-ओवर वीडियो प्रतियोगिता में रोहित ने प्रथम तथा विलियम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शेफाली ने सभी विजेताओं, विद्यार्थियों एवं पर्यटन विभाग को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें