फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के साथ अंधड़ से सेब, नाशपाती और प्लम के गिरे फल

विज्ञापन
सैंज घाटी के अंधड़ चलने से पेड़ों से गिरी नाशपाती। संवाद। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
न्यूली/कुल्लू। जिले की सैंज घाटी में बारिश के साथ आए अधंड़ के चलते सेब, नाशपाती और प्लम जमीन पर गिर गए। इसमें बागवानों को भारी नुकसान हुआ। यह अंधड़ बुधवार देर शाम चला।
विज्ञापन

इसके चलते सुचैहण, शांघड़, बनोगी और देहुरीधार समेत अन्य क्षेत्रों में फल पेड़ों से गिए गए। वहीं जिले के अधिकांश क्षेत्रों में वीरवार दोपहर बाद इंद्रदेव फिर मेहरबान हुए और झमाझम बारिश हुई। यह दो घंटे की बारिश किसानों-बागवानों किसी खुशी से कम नहीं है।
दो दिन से जिलेभर में हो रही बारिश सेब के लिए लाभदायक है। यह सूखे जैसे हालत में पेड़ों पर संजीवनी का काम करेगी। नगदी फसलों को भी लंबे सूखे से राहत मिलेगी। नगदी फसल हरा मटर, टमाटर, गोभी समेत अन्य फसलों के अच्छे उत्पादन की उम्मीद है। बागवानी और कृषि विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार इस समय जितनी बारिश होगी, वह पौधों और फसलों के लिए लाभदायक है। बारिश फसलों में जान डालने का काम करेगी और उसकी उपजाऊ क्षमता को जल्दी बढ़ाएगी।
विज्ञापन

किसान आत्मा राम, केहर सिंह, सागर चंद, सुनील, उमेश ठाकुर और ओप प्रकाश ने बताया कि दो दिन से हो रही बारिश कृषि-बागवानी के लिए अच्छी है। खेतों में पर्याप्त मात्रा में नमी आ रही है। उन्होंने कहा अगर कुछ दिन और ऐसे ही बारिश होती रही तो बंपर पैदावार होगी। हालांकि अंधड़ से फलदार पौधों और फसलों को नुकसान भी हो रहा है।
बागवानी विभाग कुल्लू के उपनिदेशक डॉ. बीएम चौहान ने बताया कि बारिश सेब के लिए लाभदायक है। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. पंजबीर ने कहा इस समय जितनी बारिश होगी, वह फसलों के लिए अच्छी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें