उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। मयाड़ में थान पट्टन के समीप डोकसाथांग में क्यारे लामो क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई जा रही है। क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में विधायक अनुराधा राणा ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
उन्होंने अपने ऐच्छिक निधि से एक लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ऐसी स्पर्धाओं से युवा पीढ़ी नशे से दूर रहेगी। इस दौरान कांग्रेस कमेटी पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञालछन ठाकुर, जिला परिषद सदस्य छेजंग डोलमा, जिप सदस्य दोरजे लारजे, बीडीसी उपाध्यक्ष दिलीप बौद्ध, बीडीसी सदस्य दिनेश कुमार, तिंदी पंचायत प्रधान कमला ठाकुर मौजूद रहे। संवाद