पतलीकूहल (कुल्लू)। जिले के पतलीकूहल कस्बे में परियोजना स्तरीय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इसमें उपमंडलाधिकारी मनाली रमन शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। आंबेडकर भवन पतलीकूहल में आयोजित कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने समूह गान, एकल गान, एकल नृत्य आदि की प्रस्तुतियां दीं। मुख्यातिथि उपमंडलाधिकारी रमन शर्मा ने कहा कि समाज में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं का अधिक योगदान है, क्योंकि महिलाएं अपनी जिम्मेदारी विभिन्न क्षेत्रों में बड़े समन्वित रूप से निभाती हैं। इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी कटराईं धनी राम आदि उपस्थित रहे।संवाद