फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने किया नारी शक्ति के लिए बेहतरीन काम : गोविंद

Thu, 07 Mar 2024 07:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पूर्व मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हुआ है। प्रधानमंत्री ने इस कार्यकाल में नारी सम्मान के लिए बहुत से कार्य किए हैं। वह पतलीकूहल में भाजपा मंडल मनाली की ओर से आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण बिल पारित किया है। देश की नारियों को बड़ी संख्या में प्रधान मंत्री आवास योजना का स्वामित्व बनाकर उनका सम्मान बढ़ाया है।
विज्ञापन


उन्होंने महिलाओं से समाज के कमजोर वर्गों की मदद करने के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशे जैसी बुराइयों को समाप्त करने के लिए भी महिलाओं को आगे आ कर कार्य करना चाहिए, ताकि नशे को जड़ से मिटाया जा सके। उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा व पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों से मोदी सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को जन जन पहुंचाने का आग्रह किया। इस अवसर पर मनाली मंडल के अध्यक्ष ठाकर दास, महामंत्री वागेश शर्मा, जोगिंद्र मेहरा, मीडिया प्रभारी श्याम कुल्वी, मंजरी नेगी, मीना ठाकुर भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें