फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आंबेडकर को किया याद, निकाली पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहीं श्रेयाश्री ठाकुर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में शुक्रवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद किया। माय भारत के तहत शहर में स्कूली विद्यार्थियों के साथ मिलकर जागरूकता पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा माय भारत कार्यालय ढालपुर से क्षेत्रीय अस्पताल, उपायुक्त कार्यालय, जिला न्यायालय परिसर, लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र से कॉलेज गेट तक निकाली गई। कार्यक्रम में माय भारत कार्यालय कुल्लू की सहायक किरण ठाकुर और कार्यालय स्वयंसेवी टीना विशेष तौर पर उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

जागरूकता पदयात्रा के बाद स्कूली विद्यार्थियों में भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें प्रथम स्थान पर श्रेयाश्री ठाकुर, द्वितीय स्थान पर कृतिका ठाकुर और तृतीय स्थान पर कुसुम रहीं। माय भारत कार्यालय कुल्लू की स्वयंसेवी लक्ष्मी ने बताया कि डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोगों को आंबेडकर के पदचिह्नों पर चलने का संदेश दिया और शपथ ली। माय भारत कार्यालय कुल्लू की सहायक किरण ठाकुर ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कुल्लू में पदयात्रा एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें