फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : वैक्सीन से एक भी बच्चा न छूटे, बनाई योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू में 12 से 14 साल के बाद अब पांच से 11 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। वैक्सीनेशन से एक भी बच्चा न छूटे, इसके लिए विशेष योजना के तहत काम किया जा रहा है।
विभाग वर्ष 2011 से 2017 के बीच जन्मे बच्चों की सूची तैयार कर रहा है। जिलाभर में सूची केअनुसार ही विभाग वैक्सीनेशन (टीकाकरण) केंद्र स्थापित करेगा। विभाग पांचों विकास खंड कार्यालयों के अलावा शिक्षा विभाग से निर्धारित आयु वर्ग के बच्चों का डाटा (आंकड़ा) लेगा। बता दें कि इस तरह की व्यवस्था पहली बार की गई है। अभिभावक और बच्चे परेशान न हो, इसके लिए यह व्यवस्था की गई। गौरतलब है कि अभिभावकों ने भी माना है कि छोटे बच्चों के लिए वैक्सीन जरूरी है। अभिभावकों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। पांच से 11 साल तक के बच्चों के लिए लगने वाली वैक्सीन को लेकर अभिभावक उत्साहित हैं। अभिभावकों का कहना है कि इससे बच्चे सुरक्षित रहेंगे और संक्रमण की चपेट में आने का खतरा भी कम होगा। इस संबंध में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दोरजे अंगरूप ने कहा कि पांच से 11 वर्ष के बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जाएगी। इसके लिए विभाग डाटा एकत्र कर रहा है।
विज्ञापन

कोरोना से खतरा होगा कम
अभिभावक रेणु ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा जरूरी है। अब छोटे बच्चों को वैक्सीन लगने से अभिभावकों की चिंता काफी हद तक कम हो जाएगी। इससे बच्चों को कोरोना से खतरा कम हो जाएगा।
सरकार का फैसला प्रशंसनीय
अभिभावक संगीता ने कहा कि सरकार ने छोटे बच्चों को वैक्सीन लगाने का प्रशंसनीय फैसला लिया है। उन्होंने स्वयं दोनों डोज लगवा ली है। अब बच्चों को कोरोना से सुरक्षित रखने के लिए उन्हें भी वैक्सीन लगवाएंगी।
वैक्सीन लगवाना जरूरी
छात्रा अक्षिता ने कहा कि वैक्सीन कोरोना संक्रमण के खिलाफ सुरक्षा कवच है। वैक्सीन लगवाना जरूरी है। उनके अभिभावक उन्हें वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

संक्रमण से सुरक्षा मिलेगी
छात्रा काव्या ने कहा कि वैक्सीन लगाने से संक्रमण से सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिस दिन भी पांच से 11 साल के बच्चों की वैक्सीनेशन होगी, वे भी वैक्सीन लगवाने अवश्य जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें