फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पेड़ों से गिरे फूल

विज्ञापन
कुल्लू में दिन के समय ढालपुर के समीप उड़ रही तेज धूल भरी अधंड।-संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। जिला भर में शनिवार दोपहर बाद आए तूफान ने बागवानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। इससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फलदार पेड़ों पर हुई फ्लावरिंग के फूल जमीन पर गिर गए, जबकि निचले क्षेत्रों में फलदार पौधों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, क्योंकि निचले क्षेत्रों में फलदार पौधों की सेटिंग अब हो गई है।
विज्ञापन

इस तूफान से ऊझी, बंजार, गुशैणी, सोझा समेत अन्य क्षेत्रों में फलदार पेड़ों की टहनियां भी टूट गई हैं, जिससे बागवानों को नुकसान हुआ है। हालांकि इस तूफान के बीच हल्की-हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जिससे किसानों-बागवानों को थोड़ी सी राहत मिली है, लेकिन यह बारिश फसलों के लिए पर्याप्त नहीं है। किसान-बागवान सुरेश कुमार, मनीश कपूर, ललित कुमार, दिले राम, शेर सिंह, खेम सिह और योगराज ने बताया कि तूफान से फलदार पेड़ों की टहनियों को नुकसान पहुंचा है, जबकि फूल भी जमीन पर गिर गए हैं।
उन्होंने कहा कि हल्की बारिश से थोड़ी सी राहत जरूर मिली है, लेकिन इस समय डेढ़ माह से चल रहे सूखे के कारण फसलों को पर्याप्त मात्रा में बारिश की जरूरत है। वहीं, कुल्लू, मनाली व भुुंतर शहर में कुछ देर के लिए तूफान व अंधड़ का दौर चला। जिससे मिट्टी हवा में उड़ती रही। इससे दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी आई, क्योंकि हवा में मिट्टी उड़ने से आगे की दिशा नहीं दिखाई दी। इसके अलावा शहर में बड़े-बड़े विशालकाय पेड़ों की कुछ टहनियां भी पेड़ से टूट कर गिरी हैं, लेकिन इनसे कोई नुकसान नहीं हुआ है।

कुल्लू के दोहरानाला क्षेत्र के जनाहल में बुरांस के फूल तोड़ते बच्चे। -संवाद- फोटो : Kullu

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें