फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरी कार धमाके के बाद बरशैणी गोली कांड से सहमी पार्वती घाटी

विज्ञापन
कुल्लू जिला में मणिकर्ण घाटी के बरशैणी में गोली कांड में मारे गए युवक के परिजन विलाप करते हुए।-सं? - फोटो : Kullu
विज्ञापन
.कुल्लू। जिले की पार्वती घाटी के लोग जरी कार धमाके और अब बरशैणी गोली कांड से सहम गए हैं। शांत रहने वाली कुल्लू घाटी में एक महीने में यह हत्या की दूसरी वारदात है। इसे पहले मनाली के साथ लगते चचोगा गांव में पत्थर से नीचे दबी महिला की हत्या मामले को भी पुलिस सुलझा नहीं पाई है।
विज्ञापन

इसके अलावा तीन महीने पहले 28 जनवरी को मणिकर्ण के ही जरी में हुए कार धमाके में भी पुलिस के हाथ खाली हैं। बुधवार शाम मणिकर्ण के बरशैणी में हुए गोलीकांड मामले में एक युवक की हुई मौत से घाटी के लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। गोलीकांड से 21 वर्षीय योगेश की मौत हो गई। जवान बेटी की मौत से माता-पिता के अलावा ग्रामीण सदमे में हैं। जवान बेटे के खोने चसनर मां देवकला और दादी नाथी देवी बेसुध पड़ी हैं। उन्हें लोग सांत्वना दे रहे हैं। अब पुलिस के लिए हथियार को बरामद करना और आरोपियों की तलाश करना सबसे बड़ी चुनौती है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र खुद मणिकर्ण चौकी में मरने वाले युवक के पांच दोस्तों के साथ पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस के लिए जरी कार धमाके के साथ मनाली के चचोग में महिला हत्या को सुलझाना कठिन हो गया है। हालांकि कुल्लू पुलिस ने पंजाब के नवांशहर में हुए धमाकों से तार जरी टैक्सी धमाके से जुड़े होने लेकर गिरफ्तार आरोपी से भी पूछताछ की है। इसके बावजूद पुलिस को अहम सुराग हाथ नहीं लगे हैं।
विज्ञापन

कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि मणिकर्ण के बरशैणी में गोली कांड में योगेश ठाकुर की मौत हुई है। हत्या के आरोपी की 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं की गई तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। जिले में कानून व्यवस्था चरमरा गई। गोलीकांड से घाटी शर्मसार हुई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस सभी केसों की गंभीरता से जांच कर रही है। बरशैणी गोलीकांड की गुत्थी को जल्द सुलझाया जाएगा।

कुल्लू जिला में मणिकर्ण घाटी के बरशैणी में गोली कांड के बाद जांच में जुटी टीम।-संवाद- फोटो : Kullu

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें