फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शमशी में कार-मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक की मौत

Mon, 28 Jul 2025 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में एक युवक घायल, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चल रहा है उपचार
विज्ञापन

कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। जिले के प्रवेश द्वार भुंतर से सटे शमशी के समीप कार और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। हादसे में मंडी जिले के एक युवक की मौत हो गई है। एक अन्य युवक घायल हो गया है। उसका क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार 27 जुलाई को रात करीब 11:15 बजे शमशी के समीप एक मोटरसाइकिल और कार के बीच टक्कर हो गई। मोटरसाइकिल पर रमेश उर्फ सूरज 36, पुत्र राजू राम निवासी कुंगरी, डाकघर शिल्हबधाणी, जिला मंडी और मनीष 25 पुत्र ठाकरदास, गांव छोयल, डाकघर शमशी, कुल्लू सवार थे। हादसे में दोनों युवकों को चोटें आईं। इस बीच, गंभीर रूप से घायल रमेश ने दम तोड़ दिया जबकि मनीष का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की है। उधर, कुल्लू में बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर लोग चिंतित हैं। दो दिन में कुल्लू में दो सड़क हादसे हुए हैं। एक दिन पहले ही नेशनल हाईवे तीन में तलोगी के पास एक बाइक सवार डिवाइडर से टकरा गया है। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी छानबीन जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें