फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सैंज के 40 से अधिक गांवों में पसरा अंधेरा

Mon, 28 Jul 2025 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटी में बिजली के 33 ट्रांसफार्मर दो दिनों से पड़े हैं ठप
विज्ञापन

जलोड़ी दर्रा से होकर हाईवे-305 पर नहीं चल रहीं बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सैंज घाटी के दुर्गम क्षेत्र न्यूली के साथ शैंशर और शांघड़ में बिजली के 33 ट्रांसफार्मर दो दिनों से बंद हैं। लोगों के सैलानियों को अंधेरे में गुजर-बसर करना पड़ रहा है। क्षेत्र में 40 से अधिक गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है।
बिजली बोर्ड के कर्मचारी टूटे हुए तारों और खंभों को लगाने में सुबह से लेकर देर शाम तक जुटे हैं। हाईवे-305 पर जलोड़ी दर्रा से होकर बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। लोग टैक्सियों में सफर कर रहे हैं। टैक्सी चालक 10 किलोमीटर के 300 रुपये प्रति सवारी वसूल रहे हैं। बरसात के कारण बंद 47 में से अधिकतर सड़कों के जगह-जगह डंगे गिरे हैं। इस कारण इन्हें खोलने में देरी हो रही है।
विज्ञापन

उधर, जिले में इस सप्ताह बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे घाटी के लोगों की दुश्वारियां बढ़ सकती हैं। सेब और फलों के सीजन में किसानों-बागवानों की चिंताएं भी बढ़ सकती हैं। पहले ही जिले में एक हाईवे के साथ 47 सड़कों पर बसों के साथ छोटे वाहनों की आवाजाही बाधित है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने मौसम विज्ञान केंद्र से मिले अलर्ट के बाद जिलावासियों के साथ सैलानियों को नदी-नालों और संवेदनशील इलाकों का रुख न करने की हिदायत दी है। अतिरिक्त उपायुक्त कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा कि इस सप्ताह का येलो व ऑरेंज अलर्ट है। ऐसे में लोगों को सतर्क करने को कहा गया है। किसी भी आपदा की स्थिति में लोग 1077 नंबर पर फोन कर मदद मांग सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें