मनाली/कुल्लू। वशिष्ट कला संगम मथियाना (मनाली) के कलाकार देश में कुल्लवी संस्कृति का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। कलाकारों ने हाल ही में रोज फेस्टिवल चंडीगढ़ और हैदराबाद में कुल्लवी नाटी पेश कर धमाल मचाया।
दर्शकों को कुल्लू की संस्कृति से रूबरू करवाया। कलाकारों ने गीतों के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया। वशिष्ट कला संगम मथियाना के ग्रुप लीडर बालक राम ठाकुर ने कहा कि कलाकार देश के हर क्षेत्र में कुल्लवी संस्कृति की झलक दिखा रहे हैं।
कलाकार हाल ही में कार्यक्रमों में भाग लेकर 18 दिनों बाद कुल्लू लौटे हैं। संवाद