बंजार (कुल्लू)। जिला कुल्लू के तहत आने वाली नगर पंचायत बंजार के कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिल पा रहा है। कारण यहां तैनात लिपिक तीन माह से कार्यालय नहीं पहुंचा आया है। वेतन न मिलने से कर्मचारियों पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वहीं, दिवाली पर्व भी इस बार सूना ही रहेगा। नपं बंजार के कर्मचारी चुन्नी लाल, वुद्धि सिंह, कृपा राम, जीवन लाल और ठेकेदार के अधीन आने वाले कर्मचारी गंभरी देवी तथा दिला राम ने बताया कि तीन माह से लिपिक का कोई भी अतापता नहीं है। उनके न आने से सभी कर्मचारियों को वेतन न मिलने के कारण अब तो दो वक्त की रोटी के भी लाले पड़ गए हैं।
उन्होंने कहा कि दशहरा भी चला गया तथा दिवाली भी जाने वाली है, लेकिन अब तक कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला हैं। कर्मचारियों का कहना है कि इस विषय को कई बार एसडीएम बंजार के समक्ष भी रखा गया है। उनका कहना है कि इस से यह सिद्ध होता है कि लिपिक ने पैसों का काफ ी गोल माल किया है। उनका कहना है कि हम प्रतिदिन अपने काम को सही तरीके से करते हैं और फि र भी वेतन न मिलने से काफ ी परेशान हैं। कार्यालय नगर पंचायत बंजार से मिली सूचना के तहत मालूम हुआ कि लिपिक की जून 2014 से सितंबर 2014 तक कोई भी सूचना नहीं है और न ही कोई भी प्रार्थना पत्र आया है।
बाक्स..
नगर पंचायत बंजार के अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि हमने कई बार लिपिक को अवगत करवाया। इस विषय में जिला उपायुक्त को करीब तीन बार अवगत करवा दिया गया है।
उइधर, एसडीएम बंजार प्रशांत सरकेक ने कहा कि इस विषय को लेकर कर्मचारी मेरे पास भी आए थे। जल्द इनकी समस्या का निपटारा कर दिया जाएगा।