फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूब बिके कैटरीना फुलझड़ी, करीना अनार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। दिवाली पर्व के लिए बुधवार को ढालपुर रथ मैदान में सजी पटाखा मार्केट में पटाखे खरीदने के लिए खरीदारों की भीड़ उमड़ी। बाजार में तरह-तरह के पटाखों को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया। करीना अनार, राजा की रानी बम, हॉलीवुड रॉक, स्काई शॉट और रॉकेट को लोगों ने जमकर खरीदा। हालांकि, पिछले वर्ष की तुुलना में इस वर्ष पटाखों की कीमतों में वृद्धि हुई है लेकिन इसके बावजूद लोगों ने पटाखों की जमकर खरीदारी की। छोटे बच्चों ने कैटरीना फु लझड़ी, गणेश, बेन 10 चक्री की दुकानदारों से डिमांड की। ढालपुर में पटाखा विक्रेता अशोक कुमार ने बताया कि दिवाली को लेकर लोगों में बहुत उत्साह है। उन्होंने कहा कि अनार और फुलझड़ियों की डिमांड अधिक है। पटाखे पचास रुपये से लेकर साढ़े चार सौ रुपये तक हैं। रोहित कुमार ने बताया कि अनार बम और स्काई शॉट महंगा होने के कारण भी अधिक बिक रहा है। उन्होंने कहा कि रॉकेट, फुलझड़ी, अनार, चक्री आदि की अच्छी बिक्र ी हो रही है। वहीं, रजत जंबाल ने कहा कि उनके पास सन ऑफ सरदार, लक्ष्मी, कोबरा, टर्की आदि ब्रांड के पटाखे उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष लोगों में दीवाली को लेकर काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पटाखों का कारोबार अच्छा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें