कुल्लू। मंडी जिले के रिवालसर में 28 जून से दो जुलाई तक स्काउट एंड गाइड का राज्य स्तरीय टेस्टिंग शिविर आयोजित किया जाएगा।
इसमें कुल्लू जिले की 45 गाइड छात्राएं भी हिस्सा रहेंगी। इस पांच दिवसीय राज्य स्तरीय टेस्टिंग शिविर के लिए वीरवार को छात्राएं रवाना हुई हैं। इस शिविर में उत्तीर्ण होने वाले स्काउट एवं गाइड आगामी वर्ष में राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए योग्यता हासिल कर सकेंगे।
स्काउट के राज्य प्रशिक्षण आयुक्त मनोहर लाल ने कहा कि जिला कुल्लू से 45 गाइड छात्राओं के अलावा चार गाइड कैप्टन अपनी सेवाएं रिवालसर में आयोजित टेस्टिंग शिविर में देंगे। इनमें वरिष्ठ गाइड कैप्टन रामदेई, सोनम पाल्मो, अनिता देवी तथा अमिता देवी शामिल हैं। संवाद