कुल्लू। जिले में आठवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं शुरू हो गई हैं। सोमवार को 69 फीसदी विद्यार्थी कक्षाएं लगाने स्कूल पहुंचे।
कोरोना संक्रमण का खतरा कम होने के बाद स्कूलों में बच्चों की नियमित कक्षाएं लगाने का सरकार ने फैसला लिया है। इसके लिए बाकायदा शिक्षा विभाग ने एसओपी जारी की है। निर्देशों का पालन करवाने के लिए प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को निर्देश दिए हैं। पहले दिन कुल्लू जिले में 17582 विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। इन विद्यार्थियों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। कक्षाओं में सामाजिक दूरी नियम का पालन किया गया।
बता दें कि कोरोना काल में लंबे अंतराल के बा?द दोबारा से उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोलने का सरकार ने फैसला लिया है। इसके चलते सोमवार को आठवीं से 12वीं कक्षाओं के हजारों विद्यार्थियों ने स्कूल में हाजिरी लगाई। इससे पहले नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को प्लान के तहत तीन-तीन दिन ही स्कूल बुलाया जा रहा था। विद्यार्थी मोनिका, रचना, शिवानी, अनीता, शिवांगी, सुरेश, राजेंद्र, मनीष, अतुुल, गौरव, राकेश, रोहित और सुमित ने कहा कि स्कूल बंद रहने से बच्चे वे अच्छे से पढ़ाई नहीं कर पाए हैं।
अब स्कूल में नियमित कक्षाएं लगने से विषयों को अच्छे से समझकर पढ़ सकेंगे। इस संबंध में उच्च शिक्षा उपनिदेशक शांति लाल ने कहा कि पहले दिन विद्यार्थियों की उपस्थिति देखकर लग रहा है कि आने वाले दिनों में और बच्चे भी स्कूल का रुख करेंगे।
कुल्लू जिला में 12वी से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं स्कूल पहुचनें पर थर्मल स्क्रीनिंगी करते हुए।- फोटो : Kullu
कुल्लू जिला में 8वीं तक के स्कूल खुलने के बाद सोमवार को स्कूल पहुचें विद्यार्थी।- फोटो : Kullu