फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की शूटिंग के लिए सन्नी ने छोड़ी बार्डर फिल्म की पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। बॉलीवुड सुपर स्टार सन्नी देयोल अपने बेटे कर्ण देयोल को लांच करने के लिए बनाई जा रही फिल्म को लेकर पूरी तरह गंभीर है। बेटे की फिल्म के निर्माण के दौरान इसे भव्यता देने के लिए सन्नी माइनस डिग्री तापमान में भी ऊंची चोटियों पर शूटिंग करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। इतना ही नहीं, बेटे के कॅरिअर को संवारने के जुनून में अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म बार्डर के दो दशक पूरे होने की खुशी में दी गई पार्टी में भी वह नहीं गए।
विज्ञापन

सन्नी देयोल के बेटे कर्ण देयोल की पहली फिल्म ‘पल-पल दिल के पास’ के कुछ सीन ताजा बर्फबारी में फिल्माए गए हैं। फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर विक्रमजीत सिंह ने बताया कि शूटिंग जारी है। सन्नी दिन-रात फिल्म के हर पहलू पर गौर करने के बाद शूटिंग आगे बढ़ा रहे हैं। फिल्म में पहली बार हीरोइन समेत 70 फीसदी कलाकार हिमाचली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें