फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सोझा में देवदार के 54 स्लीपर बरामद

विज्ञापन
बंजार के सोझा में वन विभाग की टीम के द्वारा पकड़े गए देवदार के स्लीपर।-संवाद
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार में अवैध कटान का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बंजार घाटी के सोझा में वन विभाग ने देवदार के 54 स्लीपर पकड़े हैं। स्लीपरों को रात के अंधेरे में गायब करने की तैयारी चल रही थी। वन विभाग की टीम ने समय पर पहुंचकर वनकाटुओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए शिकायत पत्र में सोझा बीट के वनरक्षक गुड्डू राम ने कहा कि वह बुधवार देर शाम 7:30 बजे अपनी टीम के साथ सोझा की तरफ जा रहा था तो सोझा में कैंची मोड़ के पास सड़क किनारे दो स्लीपर नजर आए। टीम ने गाड़ी से उतरकर जंगल में छानबीन की तो काफी मात्रा में देवदार के स्लीपर पाए गए। टीम ने 54 स्लीपर बरामद किए।
इनकी कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी गई है। अवैध कटान को अंजाम देने वाले शातिरों का पता नहीं लगा। इसके बाद टीम ने स्लीपरों को अपने कब्जे में लिया। डीएफओ बंजार मनोज ने कहा कि जंगल में अवैध कटान को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें