फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली पहुंची गुग्गा जाहरपीर की यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। क्षेत्र में रक्षाबंधन के बाद देवता गुग्गा जाहरपीर की महिमा का गुणगान शुरू हो गया है। वीरवार को कुल्लू के देवता गुग्गा जाहरपीर मनाली पहुंचे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने देवता का स्वागत हुआ। मान्यता है कि रक्षाबंधन के मौके पर देवता परिक्रमा कर इलाके में सुरक्षा घेरा बनाते हैं, जिसे स्थानीय बोली में कार बांधना कहते हैं।
विज्ञापन

वीरवार को देवता गुग्गा जाहरपीर मालरोड से गुजरे। श्रद्धालुओं ने देवता का भव्य स्वागत किया। देवता को भेंट और दक्षिणा भी अर्पित की। दुर्गा मंदिर में भी देवता का विधि विधान के साथ स्वागत किया गया। देवता के साथ आए कैलाश ने बताया कि रक्षाबंधन पर कुल्लू से देवता की परिक्रमा शुरू हुई थी। यह परिक्रमा एक सप्ताह बाद पूर्ण होंगी। लोग देवता का पूरी आस्था के साथ स्वागत कर रहे हैं। वहीं, श्रद्धानुसार भेंट भी भक्तों की ओर देवता को दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें