फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध, तेल, दाल-मिठाई के भरे 41 सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। दिवाली में आम लोगों की सेहत के साथ कोई खिलवाड़ न हो, इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने विभिन्न खाद्य वस्तुओं के 41 सैंपल भरे हैं। इसके लिए विभाग की एक टीम ने रोज नाका लगाकर सैंपल भरे हैं। इनकों जांच के लिए कंडाघाट भेजा गया है।
विज्ञापन

एक हफ्ते तक लिए सैंपल में मिठाई, खोए, तेल, ड्राई फूड, दाल, चावल, पनीर, दूध आदि शामिल हैं। इसके अलावा पिछले हफ्ते विभाग ने जिलाभर में खाद्य वस्तुओं के सैंपल भरने के लिए मोबाइल टेस्टिंग वैन का भी इस्तेमाल किया। विभाग ने मणिकर्ण, कसोल, भुंतर, शमशी आदि में पीने के पानी, मिनरल बोतल के अलावा खाद्य वस्तुओं के भी मौके पर सैंपल लिए गए। मंदिर, गुरुद्वारा में भी पेयजल के साथ लंगर के भी सैंपल भरे गए हैं। कहा कि जो सैंपल कंडाघाट प्रयोगशाला भेजे गए हैं, उनकी रिपोर्ट अगले माह तक आ जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग की सहायक आयुक्त भविता टंडन ने कहा कि दिवाली के लिए विभाग ने विशेष अभियान चलाया था। इसके लिए बाकायदा बजौरा में नाका लगा रखा था। त्योहारी सीजन के साथ-साथ विभाग की टीम आगे भी सतर्क रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें