दियार में ध्यान करते राजस्थान के युवा
भुंतर (कुल्लू)। जिले में पर्यटक योग क्रियाएं सीखने भी पहुंच रहे हैं। राजस्थान के 40 युवा इन दिनों शाढ़ाबाई स्थित गोंपा में योग विधाएं सीख रहे हैं। युवाओं को योग, ध्यान के अलावा खासकर सुदर्शन क्रिया सिखाई जा रही है। युवाओं को यह प्रशिक्षण आर्ट ऑफ लिविंग संस्था दे रही है। इसमें प्रशिक्षक योगाचार्य डॉ. सौरव शिखावत युवाओं को योग और ध्यान की बारीकियों का प्रशिक्षण दे रहे हैं।
युवाओं को ट्रैकिंग भी करवाई जा रही है, ताकि वे ट्रैकिंग के बहाने ऊंची चोटियों पर पहुंचकर योग क्रियाएं कर सकें। आर्ट ऑफ लिविंग के मीडिया प्रभारी सुशांत शर्मा ने कहा कि 10 अप्रैल से कुल्लू के शाढ़ाबाई में राजस्थान के युवा योग और ध्यान का प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग को दिनचर्या में शामिल करने से व्यक्ति दीर्घायु और निरोग बना रह सकता है। उन्होंने लोगों से योग और आयुर्वेद को तरजीह देने की अपील की है। संवाद