फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल की चपेट में आए मिडल स्कूल लारजी के 37 बच्चे

विज्ञापन
लारजी स्कूल में बच्चों का चैकअप करते डाक्टर। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू के लारजी स्थित मिडल स्कूल के दर्जनों विद्यार्थी वायरल की चपेट में आ गए हैं। इससे अभिभावकों में हड़कंप मच गया। बच्चों को कुछ दिनों से खांसी, बुखार व सर्दी की शिकायत पेश आ रही थी।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड होने से स्कूल के करीब तीन दर्जन बच्चे वायरल की चपेट में आ गए। 16 विद्यार्थी एहतियातन के तौर पर स्कूल नहीं आ रहे थे। जबकि शुक्रवार को स्कूल के 21 बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की।
इस दौरान पीएचसी थाटीबीड़ से स्कूल पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आठ विद्यार्थियों के कोरोना के रैपिड टेस्ट लिए। राहत की बात है कि सभी छात्र-छात्राओं की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। जबकि 13 अन्य बच्चों की जांच की गई उन्हें चिकित्सक ने दवाइयां दी हैं।
विज्ञापन

चिकित्सक ने वायरल की चपेट में आए बच्चों को घर पर रहने की हिदायत दी है। स्कूल में तैनात टीजीटी शिक्षक टिकेश्वर सिंह ने कहा कि स्कूल के कुछ बच्चों को दो-तीन दिनों से खांसी व सर्दी की शिकायत पेश आ रही थी।
इसकी सूचना उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को दी। कहा कि कुछ बच्चे स्कूल भी नहीं आ रहे थे। अब सभी के स्वास्थ्य की जांच कर दी है। कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट भी निगेटिव है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कि लारजी स्कूल के कुछ बच्चे वायरल की चपेट में आए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके के लिए भेजी गई। सभी बच्चों का चेकअप किया गया है। कुछ बच्चों को घर में आराम करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें