बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के तहत आने वाल खाबल पंचायत के सीसे स्कूल पुजाली में अंडर-14 की छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ एलीमेंटरी शिक्षा विभाग के उपनिदेशक कुल्लू कुलवंत सिंह पठानिया ने किया।
इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य प्रोमिला देवी तथा अन्य स्कूल स्टाफ ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। बाद में मुख्यातिथि ने कहा कि पढ़ाई के साथ बच्चों का खेलों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। खेलों से बच्चों का शारीरिक विकास होता है। प्रधानाचार्य ने कहा कि इस तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में मंगलवार को उपमंडल बंजार के 41 स्कूलों के करीब 500 छात्र खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल, बैडमिंटन और अन्य खेलों में छात्र अपना दमखम दिखाएंगे। इस दौरान पुजाली स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कुल्लवी नाटी पेश करके वाहवाही लूटी। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सहित पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया।