कुल्लू। हिमाचल पेंशनर कल्याण संघ जिला कुल्लू के द्विवर्षीय चुनाव कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा सह पर्यवेक्षक टेक चंद की देखरेख में हुए चुनावों में प्रेम चंद को जिला प्रधान बनाया गया है।
शेष कार्यकारिणी में नौमी राम को जिला महासचिव, रूप चंद ठाकुर को वित्त सचिव, केहर सिंह व शारदा देवी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, किरपाल चंद तथा हेमा शर्मा को उपाध्यक्ष, मोधा कैलाश शर्मा व शांति परमार को संगठन सचिव, पुरे राम और कमला नेगी को संगठन सचिव, हंसराज भारद्वाज को सलाहकार, मुनी लाल शर्मा को मुख्य संरक्षक, कुशाल शर्मा को संरक्षक, गोपाल व मोती राम को लेखाकार तथा अशोक शर्मा को प्रेस सचिव की जिम्मेदारी दी है। चुनाव के पश्चात सभी पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।